Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसआईआर… रांची में 99.95 प्रतिशत फॉर्म बंटे, 80 प्रतिशत वेरिफिकेशन पूरा


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य पूरी गति से चल रहा है। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी टीम मिशन मोड में जुटी है। शनिवार रात 8 बजे तक जिला के कुल 26,74,681 पंजीकृत मतदाताओं में से 26,73,250 यानी 99.95 प्रतिशत को ‘इन्यूमेरेशन फॉर्म’ वितरित किए जा चुके हैं। वितरण के साथ-साथ इसका डिजिटाइजेशन और वेरिफिकेशन भी तेजी से जारी है। अब तक 23,18,639 फॉर्म (86.69%) का डिजिटाइजेशन संपन्न हो चुका है। वहीं बीएलओ द्वारा 18,59,840 फॉर्म (80.21%) का डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 32,097 जागरूक नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से भी अपना फॉर्म जमा किया है। जिला प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण वेरिफिकेशन सुनिश्चित करना है। उपायुकत मंजूनाथ भजंत्री ने सभी शेष मतदाताओं से अविलंब फॉर्म भरकर बीएलओ को देने या ऑनलाइन जमा करने की अपील की है। डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन में तमाड़ अव्वल, रांची पिछड़ी
25 जुलाई रात 8:00 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, तमाड़ विधानसभा 91.38% वेरिफिकेशन के साथ जिले में सबसे आगे है। वहीं सिल्ली (90.19%) और मांडर (90.00%) में भी काम लगभग अंतिम चरण में है। हालांकि, रांची विधानसभा क्षेत्र में डिजिटाइजेशन 92.49% होने के बावजूद वेरिफिकेशन केवल 62.04% हो पाया है। हटिया में भी वेरिफिकेशन की रफ्तार 75.17% है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles