Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसयूवी और बाइक में टक्कर, पति-पत्नी व बेटी गंभीर

गिरिडीह| पचंबा थाना क्षेत्र के जमुआ-चितरडीह मुख्य सड़क पर पथला नवाडीह गांव के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे एक इनोवा कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पचंबा पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव निवासी शिवनंदन दास (26), उनकी पत्नी कविता देवी (22) और 3 वर्षीय बेटी रुही कुमारी शामिल हैं। बताया गया कि शिवनंदन दास अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से पत्थरा नवाडीह किसी काम से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles