Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑटो के इंजन से निकला जहरीला कोबरा सांप:महेशपुर पेट्रोल पंप पर वन विभाग ने किया रेस्क्यू, मची अफरातफरी


पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ऑटो के इंजन से एक जहरीले कोबरा सांप को बचाया गया। बुधवार को तेल भरवाते समय लोगों ने सांप को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के सर्प मित्र ने काफी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह घटना महेशपुर प्रखंड के गड़बाड़ी के पास स्थित दीपक कुमार के पेट्रोल पंप पर हुई। बुधवार को वाहनों की लंबी कतार लगी थी। एक मालवाहक ऑटो में तेल भरा जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर ऑटो के इंजन से बाहर निकलते एक विशाल सांप पर पड़ी। तेल लेने आए लोग इधर-उधर भागने लगे सांप को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और अफरातफरी फैल गई। तेल लेने आए लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ लोग मौके पर भीड़ लगाकर खड़े हो गए। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्प मित्र मोहम्मद अशराफुल शेख अपनी टीम के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने ऑटो के चारों ओर मुआयना किया और पाया कि इंजन के पास एक जहरीला कोबरा सांप छिपा हुआ था। सर्प मित्र ने काफी प्रयास के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र अशराफुल शेख ने बताया कि पकड़े गए सांप की लंबाई लगभग 5 फीट है और यह एक जहरीला कोबरा है, जो काफी खतरनाक होता है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः रात के समय जब ऑटो घर में खड़ा रहा होगा, तब सांप इंजन के पास छिप गया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सांप ड्राइवर के केबिन तक पहुंच जाता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles