Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में तालाब में डूबने से युवक की मौत:घरेलू विवाद में सुसाइड की आशंका, परिजनों ने तालाब से किया शव बरामद


हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरा गांव निवासी गुरुचरण भुइयां के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर चौपारण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुचरण भुइयां के घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह शौच के लिए तालाब की ओर निकल गया। घर में किसी बात को लेकर बहस हुई थी काफी देर तक उसके वापस घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि वह तालाब की ओर गया था। इसके बाद तालाब के आसपास खोजबीन शुरू की गई। काफी देर तलाश करने के बाद परिजनों ने तालाब में गुरुचरण का शव खोज निकाला। शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शिवचरण भुइयां ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद गुरुचरण शौच के लिए तालाब की ओर गया था। कुछ देर बाद उसके तालाब में डूबने की जानकारी मिली। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में खोजबीन की, जिसके बाद उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। हालांकि, घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles