Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑटो ड्राइवर की पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत:मधुबनी में किराया को लेकर हुआ था विवाद, 20 दिन तक हुआ ट्रीटमेंट


मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के बेल्हा गांव में किराए विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक 60 वर्षीय विकलांग वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना करीब 20 दिन पहले हुई थी। मृतक की पहचान बेल्हा गांव निवासी कुसुम लाल राय के रूप में हुई है। मृतक की बहू के अनुसार, लगभग 20 दिन पूर्व कुसुम लाल राय किसी निजी कार्य से फुलपरास जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के ही एक ऑटो चालक से फुलपरास जाने के लिए किराए के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि ऑटो चालक ने सामान्य से अधिक किराया बताया, जिस पर कुसुम लाल राय ने उसके वाहन से जाने से इनकार कर दिया। 20 दिनों से इलाज चल रहा था परिजनों ने बताया कि वृद्ध द्वारा मना किए जाने पर ऑटो चालक आक्रोशित हो गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इस मारपीट में कुसुम लाल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मधुबनी सदर अस्पताल पहुंची स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पिछले 20 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही और अंततः उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना परिजनों ने फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मधुबनी सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles