![]()
नालंदा में ऑनलाइन लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवर्धन बिगहा गांव में कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की। गिरफ्तार अभियुक्त पटना जिले के मरांची थाना अंतर्गत बांसगढ़ निवासी शिवम कुमार (22) है जो वर्तमान में गोवर्धन बिगहा में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। दूसरा गोवर्धन बिगहा निवासी भोला कुमार (27) है। एक नाबालिग है। बदमाशों के पास से बरामद सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से अपराध में इस्तेमाल 5 स्मार्ट मोबाइल फोन, 3 की-पैड मोबाइल, 13 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, चेकबुक, डोंगल और ठगी से संबंधित अन्य कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं।
बदमाशों के बैंक खाते चेक करेगी पुलिस छापेमारी में गिरियक अंचल के पुलिस निरीक्षक सुमंत कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक गुरुदेव खड़िया, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, मनीष कुमार और कतरीसराय थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
