Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन मुस्कान-'60 खोए मोबाइल लौटाए':बक्सर में ₹12 लाख के फोन वितरित, लोग बोले- 'थैंक्यू पुलिस'


बक्सर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 60 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। इन फोन की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर कहा थैक्यू पुलिस। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने गुरुवार को अपने कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में ये मोबाइल फोन वितरित किए। सत्यापन प्रक्रिया के बाद मालिकों को सौंपे एसपी शुभम आर्य ने बताया कि बक्सर पुलिस आम लोगों की संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत साइबर थाना और जिला पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर विभिन्न स्थानों से इन खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद किया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल वितरण का 22वां कार्यक्रम एसपी ने जानकारी दी कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मोबाइल वितरण का यह 22वां कार्यक्रम था। इस अभियान के तहत अब तक सैकड़ों लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि लोगों की खोई हुई संपत्ति लौटाकर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना भी है। मोबाइल फोन वापस मिलने पर मालिकों ने पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपने खोए हुए फोन के वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। मोबाइल खोने की सूचना साइबर थाना में दें कार्यक्रम के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में सूचना दें। इससे समय रहते तकनीकी सहायता से मोबाइल का पता लगाकर उसे बरामद किया जा सकेगा। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles