Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओवरटेक विवाद में ट्रक चालक को कुचला, मौत:बक्सर में आरोपी चालक गिरफ्तार, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त


बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक की दूसरे ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह घटना पुराना भोजपुर में देर रात हुई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुराना भोजपुर में ‘नो एंट्री’ समाप्त होने के बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हुआ था। इसी दौरान आगे निकलने और ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लोहे की रॉड लेकर दूसरे ट्रक चालक की ओर बढ़ने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह चालक रॉड लेकर दूसरे ट्रक की ओर बढ़ा, दूसरे चालक ने अपना वाहन नहीं रोका और उसे कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी रामायण यादव के बेटे पंकज यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मालवाहक ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नया भोजपुर थाना के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के दौरान यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles