Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओवरलोड टेंपो से गिरा युवक, सिर पर चढ़ा पिछला पहिया; गई जान


सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत पुरना टोली के पास मंगलवार सुबह ओवरलोड टेंपो से गिरकर 26 वर्षीय विनोद केरकेट्टा की दर्दनाक मौत हो गई। वह ढीढौली जतरा टोली गांव का रहने वाला था। हादसा उस समय हुआ, जब विनोद टेंपो में सवार होकर अपने गांव से गुमला आ रहा था। बताया जाता है कि टेंपो में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और विनोद किनारे बैठा हुआ था। जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान अचानक विनोद चलती टेंपो से सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, टेंपो का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद आनन- फानन में विनोद को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है। ओवरलोड वाहनों में सफर और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles