कुड़ू में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा बाड़ी परिसर में माता का जागरण आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा नेता आजादशत्रु ने दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ की। आजादशत्रु ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना का उद्देश्य तभी सार्थक है, जब समाज में हर नारी का सम्मान हो। उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नारी को ममता, वात्सल्य, सृजन की प्रतिमूर्ति बताया। जागरण में गणेश वंदना के बाद कलाकार जॉली छाबड़ा ने भजन संध्या की शुरुआत की। जॉली छाबड़ा म्यूजिकल ग्रुप ने हिंदी, भोजपुरी और नागपुरी भाषाओं में भजनों की प्रस्तुति दी। इसमें “चलो बुलावा आया है”, “कुहके कोयलिया भवानी”, “हर हर शंभू” और “कर्पूर गौरम करुणावतारं” सहित कई भजन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा मां के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंच पर जॉली छाबड़ा और गुड़िया छाबड़ा ने कई गीत प्रस्तुत किए। मौजूद लोगों ने सहभागिता दिखाई। आयोजन में भोले शंकर और श्रीकृष्ण पर आधारित झांकी भी प्रस्तुत की गई। समिति ने कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों को सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में संजय चौधरी, सचिन कुमार साहू, प्रतीक कुमार और अनुज कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय चौधरी, सचिन कु. साहू, प्रतीक कुमार, अनुज कुमार, अंकित कुमार, प्रियांशु साहू, अथर्व साहू, आर्यन माही, ऋषभ कुमार, हिमांशु कुमार, गौतम यादव, अंकित कुमार, बादल कुमार, रोहन कुमार, पुष्कर कुमार, आयुष कुमार, आदित्य कुमार, सूर्या मिकू राम, रोहित कुमार, अभिनव कुमार, करण कुमार सहित अन्य शामिल हैं।
