Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:हादसे में 2 भाइयों की मौत, बारात में शामिल होने जा रहे थे; शादी की खुशियां मातम में बदली


औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से घर लौट रहे दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओबरा के अतरौली निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र रवि उर्फ छोटू(17) और कर्मा के हरेंद्र पासवान(19) के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे। घटना नरारी कला थाना क्षेत्र की है। बारात में शामिल होने जा रहा था परिजनों के अनुसार हरेंद्र के चचेरे भाई रोहित की शादी रोहतास जिले के बकनौरा बंजारी गांव में थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से निकले थे। रास्ते में कंचनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद तीखे मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। फिर इलाज के सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम हरेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। रवि अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा पास की थी। असामयिक मौत से अतरौली और दल कर्मा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles