Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में डायन बताकर महिला की बेरहमी से पिटाई:पीड़िता बोलीं- मैं निर्दोष हूं, अंधविश्वास का शिकार बनी


औरंगाबाद के सिमरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक गांव की महिला को डायन बताकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत सिमरा थाना में देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की बकरियां लगातार मर रही थीं। इसी घटना को आधार बनाकर कुछ लोगों ने उन पर डायन होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पहले इस बात को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पीड़िता बोलीं- मैं निर्दोष हूं, अंधविश्वास का शिकार बनी अस्पताल में इलाजरत पीड़िता ने बताया कि उनका किसी भी प्रकार की घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल अंधविश्वास और गलतफहमी के कारण उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया। गांव के कुछ लोगों ने बिना किसी सबूत के उन्हें डायन करार देते हुए मारपीट की। पीड़िता ने घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सिमरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सिमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिल गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या अफवाह के आधार पर कानून अपने हाथ में न लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles