Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में दो अधिकारी आमने-सामने:बीडीओ-कार्यपालक पदाधिकारी के बीच नोकझोंक, फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर बढ़ा तनाव


औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों अधिकारियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जानकारी के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा के दौरान जिले के वरीय अधिकारियों ने कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर बीडीओ से जवाब तलब किया। इस पर बीडीओ ने नगर पंचायत की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही, जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी को भी फटकार लगाई गई। अधिकारियों से शिकायत करने का आरोप बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद दोनों अधिकारी आमने-सामने हो गए। इसी दौरान फार्मर रजिस्ट्री कार्य में सहयोग और जिम्मेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन कार्यालय कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों अधिकारियों से बातचीत के बाद सुलझाया मामला जानकारी मिलने के बाद औरंगाबाद के अपर समाहर्ता उपेंद्र पंडित नवीनगर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों अधिकारियों से अलग-अलग बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सरकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। बता दें, जिले में फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत किसानों का डेटा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके। सरकार इस योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दे रही है। जिला प्रशासन लगातार इसकी समीक्षा कर रहा है। फिलहाल पूरे मामले पर जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए बीडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो सका।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles