Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में दो बाइकों के बीच टक्कर, पिता-बेटा जख्मी:डेंटिस्ट से दांत का इलाज करा कर घर लौट रहे थे; मोटरसाइकिल ने मारा धक्का


औरंगाबाद में आज सड़क हादसे में पिता-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ पोखर गांव के पास रजोई-बिजोई होते हुए रफीगंज जाने वाली सड़क की है। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी 60 साल के चेतन यादव और उनके 40 साल के बेटे मनोज यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मानवीय पहल करते हुए दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है। दुर्घटना में शामिल दूसरे बाइक चालक को भी चोटें आई हैं, जिसने किसी निजी क्लीनिक में अपना इलाज कराया है। दांत का इलाज करा कर लौटते समय हादसा इलाज के दौरान चेतन यादव ने बताया कि उनके बेटे मनोज को दांत में तेज दर्द था, जिसके कारण वे उसे इलाज के लिए औरंगाबाद लेकर गए थे। डेंटिस्ट से इलाज कराने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी तेंदुआ पोखर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइकों के पीछे जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गाड़ी की गति पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी के तेज रफ्तार के कारण ग्रामीणों के लिए भी खतरा बना रहता है। कई बार तेज रफ्तार के चपेट में आकर ग्रामीण भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles