Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में नदी में डूबकर 2 नाबालिगों की मौत:दोस्त के साथ सोन में नहाने गईं थी, पानी की गहराई में जाने से हादसा


औरंगाबाद में दो किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। मृत किशोरियों की पहचान गोठौली गांव निवासी शंकर चौधरी की बेटी खुशी कुमारी (12) और भगवान चौधरी की बेटी निधि उर्फ सिंधु कुमारी (11) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां अन्य बच्चों के साथ सोन नदी में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान वे अनजाने में गहरे पानी की ओर चली गईं और देखते ही देखते डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना बारुण थाना क्षेत्र के गोठौली गांव के पास की है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत प्रतीत होती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुखिया ने सहायता का दिलाया भरोसा गोठौली पंचायत के मुखिया मनोज चौधरी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा राहत सहायता जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सोन नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ जाने से नदी में नहाना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब और अन्य गहरे जलाशयों में नहाने या बच्चों को अकेले जाने देने से बचें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles