औरंगाबाद में 12 साल के नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई है। पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। परिजन का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मां अपनी बेटी के साथ सोमवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार पहुंची। पीड़िता की मां ने बताया कि 9 जून की सुबह उसकी बेटी घर के लिए बर्फ लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत करने की कोशिश की। बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने बच्ची को सांत्वना दी और मामले की शिकायत करने का निर्णय लिया। मामला कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पोक्सो एक्ट लगने के बावजूद भी खुलेआम घूम रहा आरोपी पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। इसके बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार के लोग दहशत में हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। न्याय की मांग को लेकर सोमवार को पीड़िता अपनी बच्ची के साथ समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार पहुंची।
आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया परिजनों के अनुसार, जब बच्ची की मां आरोपी से इस संबंध में पूछताछ करने गई तो उसने अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर धमकी देने लगा। किसी तरह वह वहां से निकलकर थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। इसके बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।


