![]()
औरंगाबाद में कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। बुधवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। मृतक की पहचान भुईयां विगहा निवासी महेंद्र प्रसाद पुत्र नीपू कुमार(34) के तौर पर हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र की है। कुएं के पास मिली चप्पल गुरुवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो वहां नीपू की चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और एसआई रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मजदूरी कर चलाता था परिवार नीपू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर में पत्नी नीलम देवी और दो पुत्र हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कुएं में डूबने से मौत का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


