Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार:वाहन जांच में पुलिस ने बाइक सवारों को रोका, नगद और मोबाइल भी किए बरामद


औरंगाबाद में वाहन जांच अभियान के दौरान दाउदनगर पुलिस ने बाइक सवार 2 लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुए हैं। दाउदनगर एसडीपोओ अशोक दास ने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी शहीद प्रमोद सिंह चौक के पास पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान नासरीगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार 3 लोगों को पुलिस ने रोका। तलाशी ली तो उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुए। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी नालंदा का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बिराई गांव निवासी बटोरन यादव के बेटे छोटु कुमार, नालबंद टोला निवासी राम अवतार सिंह के बेटे चंदन कुमार और पिराही बाग वार्ड नंबर 6 निवासी मो. रफीक आलम के बेटे सोहेल अहमद के रूप में की गई है। पुलिस की ओर से बताया गया कि तीनों आरोपियों के पास से 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा एक बाइक, 515 रुपए नगद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पु
कहां से खेप लाई जा रही थी, पता लगाया जा रहा दाउदनगर थाना में कांड संख्या 551/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि दाउदनगर में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles