Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में 17 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू:एग्जाम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल पर रोक, पेन लेकर जाने पर भी रोक


औरंगाबाद में 993 पदों पर नियुक्ति के लिए आज सिपाही भर्ती हो रही है। शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। समय पर पहुंचे परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। फ्रिस्किंग के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग की गई और पहचान पत्र व प्रवेश पत्र का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग से महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही उनकी सुविधा के लिए पृथक कक्ष और घेरायुक्त स्थान की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल पर रोक परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर और अन्य किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूरी तरह रोक रही। जांच के दौरान ऐसे सामान रखने वाले अभ्यर्थियों को उन्हें बाहर जमा कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए हैं दंडाधिकारी जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं परीक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कदाचार की किसी भी कोशिश पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles