Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कंस्ट्रक्शन कंपनी के अफसरों पर टांगी से हमला, प्राथमिकी दर्ज

भास्कर न्यूज|​गुमला रायडीह थाना क्षेत्र के बासडीह परसा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगी शिवालया कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में कंपनी के डीपीएम अनुज राठी के आवेदन पर रायडीह थाने में स्थानीय नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ​दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिवालया कंस्ट्रक्शन द्वारा गुमला जिले से छत्तीसगढ़ सीमा (सैत नगर टोली, कटकाया से भरदा) तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। शनिवार दोपहर बासडीह क्षेत्र में मुआवजा प्राप्त खातों का सर्वे किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने कंपनी के कर्मचारी तरुण कुमार, चंद्रवीर और अमर उरांव को घेर लिया। ​घटना की सूचना मिलने पर डीपीएम अनुज राठी, एनएचआई के कर्मचारी संजय राम, शिव कुमार साहू और साइट इंजीनियर अमित कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चापा उरांव और अन्य आरोपितों ने गाली-गलौज की। इसके बाद अचानक टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में डीपीएम अनुज राठी, संजय राम और शिव कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पदाधिकारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। ​इन पर दर्ज हुआ मामला: डीपीएम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में परसा बासडीह निवासी चापा उरांव, सुदीप मिंज, जगदीश मिंज, बहुरन उरांव, कृष्णा उरांव, मनोज बाखला, नवल उरांव, गोस्नर लकड़ा और मंजू देवी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles