Monday, October 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी, संदेश देकर कहा- मैनेज कर काम करें या अंजाम भुगतें

गुमला|गुमला सदर थाना क्षेत्र के चंदाली स्थित खटवा नदी के पास भारतमाला परियोजना के तहत फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर हुई गोलीबारी की घटना में नया मोड़ आया है। इंटरनेट मीडिया पर राहुल सिंह गैंग के नाम से एक संदेश जारी कर घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। संदेश में इसे आखिरी चेतावनी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि मैनेज कर काम करें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि, गैंग की ओर से किए गए इस दावे की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इधर, घटना को लेकर शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के लाइजनिंग मैनेजर दिंगपबर सिंह ने गुमला थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब सात बजे तीन अपराधी बाइक से निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। इनमें एक अपराधी बाइक के पास सड़क पर रुका रहा। दो अन्य पैदल निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की। गोली चलाने के बाद अपराधियों ने निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। उन्होंने वहां से भाग जाने की भी धमकी दी। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा आने पर जान से मार दिया जाएगा। अचानक हुई गोलीबारी से निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान गिरने से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मजदूर मोहम्मद सलीम की जांघ में चोट लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक के पास पहुंचे। फिर तीनों टोटो की ओर फरार हो गए। लाइजनिंग मैनेजर ने प्राथमिकी में पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles