Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार पुलिस ने सिपाही उतीश कुमार को बर्खास्त किया:नालंदा-मुंगेर में दर्ज थे गंभीर मामले, ड्यूटी से भी था गायब


कटिहार पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी और लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे सिपाही संख्या-486 उतीश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बर्खास्त सिपाही उतीश कुमार नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बरसाती वरतर, सिंगथु का निवासी है। उसके खिलाफ नालंदा महिला थाना में कांड संख्या-79/2021 दर्ज है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप हैं। इसके अतिरिक्त, मुंगेर जिले के हेमजापुर (धरहरा) थाना में भी कांड संख्या-205/2022 दर्ज है। इन मामलों में हत्या के प्रयास (धारा 307) और छेड़छाड़ (धारा 354बी) जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर कटिहार जिले में विभागीय कार्यवाही सं.-22/2023 शुरू की गई थी। विभागीय जांच के दौरान आरोपी सिपाही को कई बार नोटिस और पत्रों के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। हालांकि, उतीश कुमार लगातार अनुपस्थित रहा और उसने अपना बचाव प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद, 05 जनवरी 2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उसे 15 दिनों के भीतर कर्तव्य पर उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया गया था। इसके बावजूद भी वह हाजिर नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थिति और गंभीर आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने सख्त रुख अपनाया। कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपों की गंभीरता और लंबे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय नियमों के तहत सिपाही उतीश कुमार को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया है कि वर्दी में रहकर अपराध करना या कानून से भागना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles