Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में इंडियन बैंक के सामने से बाइक चोरी:मेयर-एमएलसी आवास के सामने हुई घटना, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी


कटिहार शहर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाई बारी चौक स्थित इंडियन बैंक के सामने से मंगलवार दोपहर एक पान दुकानदार की टीवीएस अपाचे बाइक चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक युवक काले रंग की पैंट-शर्ट पहने और गले में लाल गमछा डाले बाइक के पास पहुंचता है। वह पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेता है और कुछ देर बाद बाइक का हैंडल लॉक तोड़ देता है। इसके बाद वह बाइक स्टार्ट कर मिर्चाई बारी बाजार की ओर फरार हो जाता है। घटनास्थल के ठीक सामने एमएलसी अशोक अग्रवाल और कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल का आवासीय परिसर भी स्थित है, जिसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बैंक में खाता खुलवाने गया था बाइक मालिक
चोरी हुई बाइक सहायक थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड संख्या 12 निवासी विशाल कुमार (पिता मोहन प्रसाद) के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसका नंबर BR 39AB 8427 है। विशाल के पिता शहीद चौक पर पान की दुकान चलाते हैं। विशाल ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंडियन बैंक में अपना और अपने दोस्त अभय कुमार का खाता खुलवाने गए थे। लगभग आधे घंटे बाद जब वे बाहर निकले तो पार्किंग से उनकी बाइक गायब थी। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles