![]()
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जेपी चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकपा माले के पूर्व विधायक महबूब आलम, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो और राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल समेत गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। महबूब आलम ने पुतले को चप्पलों से पीटा प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक महबूब आलम ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को चप्पलों से पीटकर विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि विजयादशमी पर रावण दहन की परंपरा है, लेकिन वे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों के विरोध में पुतला दहन कर रहे हैं। चुनाव में पक्षपात का आरोप, इस्तीफे की मांग महबूब आलम ने आरोप लगाया कि चुनाव में पक्षपात कर सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि इस्तीफा नहीं देने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की बात कही पूर्व राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो ने कहा कि देश गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चलने वाला है। उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जरूरत बताई। वहीं, राजद नेता समरेंद्र कुणाल ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस खबर में शामिल नहीं है।
कटिहार में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, जेपी चौक पर महबूब आलम ने चप्पलों से पीटा पुतला
