Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में उधार विवाद पर हवाई फायरिंग:किराना दुकानदार ने की, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को पकड़ा


कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका में सोमवार को उधार के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। किराना दुकानदार ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उधार में सामान नहीं मिलने पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, भेड़िया रहिका निवासी विजय चौहान किराना दुकानदार सौरभ सरकार की दुकान पर उधार में सामान लेने पहुंचे थे। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। गुस्से में की हवाई फायरिंग, मची अफरा-तफरी आरोप है कि विवाद के दौरान सौरभ सरकार ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और विजय चौहान सुरक्षित बच गए। पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा आरोपी घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर महज दो घंटे के भीतर आरोपी सौरभ सरकार को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी एसडीपीओ विशाल आनंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उधार के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles