![]()
कटिहार पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, दुर्गास्थान नं.-01 कॉलोनी स्थित अपने घर पर कुख्यात अपराधी विशाल गामी अवैध हथियारों का कारोबार कर रहा था और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद नगर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ दुर्गास्थान नं.-01 कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल गामी (26 वर्ष) के रूप में हुई। वह दुर्गास्थान नं.-01 कॉलोनी, थाना-नगर, जिला-कटिहार निवासी संजीव गामी उर्फ मुखिया गामी का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-863/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज गिरफ्तार विशाल गामी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ प्राणपुर थाना में कांड संख्या-144/21 (धारा-20/22 एनडीपीएस एक्ट) और नगर थाना में कांड संख्या-310/23 (दिनांक-28.04.23, धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं। कटिहार पुलिस ने बताया है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।


