कटिहार में कोलासी कैंप पुलिस ने एक दुकान के बाहर रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से पांच अवैध सुतली बम बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बमों को जब्त कर कोढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। कोढ़ा सदर 2 के एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 24 जून को कोलासी कैंप पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम मधुरा में गोपाल यादव के बेटे विष्णु यादव की दुकान के सामने रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में अवैध सुतली बम रखे गए थे। पुलिस ने 5 सुतली बम किया बरामद सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कोलासी कैंप प्रभारी पुलिस बल के साथ ग्राम मधुरा स्थित दुकान पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान, दुकान के सामने रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से कुल पांच सुतली बम बरामद किए गए। इन बमों को विधिवत जब्त कर लिया गया। एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोढ़ा थाना (कोलासी कैंप) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये बम किसके द्वारा और किस मकसद से वहां रखे गए थे। दुकानदार विष्णु यादव से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को किया सील बम बरामदगी के बाद मधुरा गांव में पुलिस ने घटनास्थल को सील कर ‘CRIME SCENE – DO NOT ENTER’ का टेप लगा दिया है। बम निरोधक दस्ते को भी सूचित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने यह भी बताया कि जिले में अवैध हथियार और विस्फोटक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
कटिहार में कोल्ड ड्रिंक कैरेट से 5 सुतली बम बरामद:पुलिस ने जब्त कर कोढ़ा थाने में मामला किया दर्ज, घटनास्थल सील