Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में गर्भवती पत्नी को जहर पिलाया:पति पर कोर्ट मैरिज के बाद मर्डर के प्रयास का आरोप


कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज करने वाले एक युवक पर अपनी 2 महीने की गर्भवती पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का करीब डेढ़ साल पहले मोगरा फाटक निवासी मो. ईनामुल से प्रेम संबंध हुआ था। दोनों ने लगभग एक वर्ष पहले परिवार वालों से छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। जबरन युवती जहरीला पदार्थ पिला दिया शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन कुछ समय बाद युवती अपने पति पर उसे अपने घर ले जाकर साथ रखने का दबाव बनाने लगी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक हर बार परिवार वालों के राजी न होने की बात कहकर टालता रहा। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि जब युवती ने पति पर साथ रखने का दबाव बढ़ाया, तो उसने कथित तौर पर साजिश रची। आरोप है कि शुक्रवार को जब युवती घर में अकेली थी, तभी उसका पति अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और जबरन उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी – पुलिस कुछ देर बाद खेत से लौटी युवती की मां ने बेटी को घर में बेहोशी की हालत में देखा। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने बताया है कि वो घर पे अकेली थी, तेज बुखार था और घर पे आराम कर रही थी, तभी उसके पति अपने एक भाई के साथ आया और मुझे जबरन जहर खिला दिया,हमारी एक माह पहले ही शादी हुई थी और लव मैरेज किया था,लेकिन 6 महीने के बाद पति इनामुल मुझसे झांसे में आकर तलाक के कागज पे लिखवा लिया और अब मुझे अपने साथ नहीं ले जा रहा है,लेकिन में अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं, क्योंकि में 2 माह की गर्भवती भी हूं। दोनों ने प्रेम विवाह किया – पीड़िता की मां वही पीड़िता की मां ने कहा कि इनामुल और उसकी बेटी अफसाना दोनो प्रेम विवाह किया और इनामुल उसके घर आता जाता था, मेरे पूछने पर बताया कि दोनों ने शादी कर ली है,लेकिन जब बेटी को ले जाने को कहा तो इनामुल ने ले जाने से इनकार कर दिया और आज जबरन जहर खिला दिया,मुझे जानकारी मिली तो में बेटी को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इसका इलाज चल रहा है,मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन दिए है ,मेरी बेटी को न्याय चाहिए। वही मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी संतोष कुमार निराला ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है ,मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की मां के बयान पर मुफस्सिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles