Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में गांजे के साथ युवक अरेस्ट:पुलिस ने 13.514 ग्राम बरामद किया, नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज


कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह स्टेट हाईवे-77 स्थित सुशीला धर्मकांटा के पास से एक युवक को 13.514 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवाबगंज के पूरब टोला से एक युवक बैग और झोले में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग और झोले से गांजा बरामद हुआ। इसे विधिवत जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के बिहपुर थाना अंतर्गत हरिओ निवासी नीतीश कुमार (पिता – रामचंद्र पासवान) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नवाबगंज की सुनीता नामक महिला से गांजा लेकर बिहपुर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उक्त महिला की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुरसेला थाना पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles