समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी, कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने क्रमवार तरीके से बैंकिंग, आपदा प्रबंधन, सहकारिता, आईसीडीएस, शिक्षा, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, पीएचईडी, नगर निगम, मत्स्य, आपूर्ति और जिला पंचायती राज सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं के लक्ष्य, उपलब्धि और कार्य योजना की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सभी निलाम पत्र पदाधिकारियों को वर्ष 2005 से पूर्व के मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कटिहार जिले में ऐसे बैंकों की रिपोर्ट मांगी गई जो फॉर्म 09 और 10 का मिलान नहीं कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारियों को सम्पूर्ति पोर्टल पर डेटा एंट्री कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा धान अधिप्राप्ति, सीएमआर आपूर्ति, सीडब्ल्यूजेसी और अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा और आईसीडीएस सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कटिहार में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक:बैंकिंग, आपदा प्रबंधन, आईसीडीएस सहित कई विभागों के लोग हुए शामिल