Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' की बैठक:लोगों को योजना की जानकारी दी गई, 78 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलेगी


कटिहार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 6 से 8 अप्रैल के बीच लगेगा, जिसका उद्देश्य लोगों को महंगे बिजली बिल से राहत दिलाना है। लालसन एजेंसी पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों और व्यापारियों ने भाग लिया। उन्हें सौर ऊर्जा के माध्यम से ‘जीरो बिजली बिल’ प्राप्त करने के तरीके समझाए गए। नगर आयुक्त संतोष कुमार भी इस पहल को लेकर उत्साहित दिखे। शिविर को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर पवन कुमार साह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर को एक छोटा पावर हाउस बनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।
महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा मुफ्त बिजली योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर सरकार 30 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में देगी। यदि उपभोक्ता अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करता है, तो वह उसे ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकता है। जागरूकता शिविर के दौरान विक्रम कुमार, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर, नीरज कुमार, अजय शर्मा, सन्त्री साहा, अर्जित राज के साथ-साथ विशाल गुप्ता, मनीषा सिंह, उत्सव राज, एवं रौशन जी सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। लोन की सुविधा, आवेदन आसान पवन कुमार साह ने बताया कि जो लोग एकमुश्त राशि खर्च नहीं कर सकते, उनके लिए सरकार ने कम ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था भी की है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है। इसके लिए केवल आधार कार्ड, बैंक खाता और पिछले बिजली बिल के साथ जमीन की रसीद की आवश्यकता होगी। शिविर के दौरान मौजूद कर्मियों ने मौके पर ही दर्जनों लोगों की शंकाओं का समाधान किया। शिविर में लोगों को बताए सौर ऊर्जा के लाभ। कैसे करें आवेदन यदि आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं या नजदीकी लालसन एजेंसी पावर सिस्टम के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Popular Articles