Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल:15 की हालत गंभीर, नवादा से पश्चिम बंगाल लौट रहे थे मजदूर


कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के जुराबगंज के पास मजदूरों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। इनमें से 15 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। कार को बचाने में हादसा बस में 60 से 70 मजदूर सवार थे। ये सभी नवादा जिले के एक ईंट भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे थे। जुराबगंज के समीप अचानक एक कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 15 घायलों को पूर्णिया किया गया रेफर सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कोढ़ा पीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि 25 घायलों में से 10 की स्थिति सामान्य थी, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें पूर्णिया रेफर किया गया। बस चालक कृष्ण दास ने बताया कि सामने से आ रही कार से टक्कर के कारण बस अनियंत्रित होकर पलटी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल मजदूर आजाद और तमिजुल ने भी नवादा से कूचबिहार लौटने की पुष्टि की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles