Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में LPG किल्लत पर कांग्रेस का आंदोलन:2 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन, बैठक में बनी रणनीति, सरकार पर लापरवाही का आरोप


कटिहार जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी ने बताया कि 2 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कटिहार ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नवनियुक्त शहरी जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से लोग परेशान
बैठक में एआईसीसी सदस्य केशर सिंह ने कहा कि आम जनता रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर चुप है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को उठाएगी और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। कटिहार कांग्रेस प्रभारी अमन कुमार यादव ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताया, जहां महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 2 अप्रैल का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा
कटिहार ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल का प्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। इस अवसर पर कटिहार कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास और अंजुमन कौशल उर्फ आम्रपाली यादव सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज आनंद सिंह,पुतुल सिंह,जहांगीर आलम सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles