Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार हवाई अड्डे पर पानी विवाद में फायरिंग:भाई ने भाई को मारी गोली, BJP नेता विकास यादव घायल; SP ने किया इंस्पेक्शन


कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा परिसर में बुधवार को पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इस घटना में भाजपा नेता विकास यादव घायल हो गए। आरोप है कि अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्टू यादव ने उन्हें गोली मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटिहार एसपी परिचय कुमार के अनुसार, हवाई अड्डा परिसर में पानी बहाने को लेकर विकास यादव और उनके भाई अखिलेश यादव की पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के दौरान अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्टू यादव (दोनों पिता काशीनाथ यादव, निवासी बरमसिया, थाना सहायक, कटिहार) ने कथित तौर पर हथियार से गोली चलाकर विकास यादव को घायल कर दिया। सहायक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विकास यादव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटनास्थल को पीले टेप से सील कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कटिहार पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1-सह-पुलिस उपाधीक्षक, यातायात और थानाध्यक्ष सहायक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारी मुआयना करते और साक्ष्य जुटाते दिख रहे पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में घटनास्थल की चार तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी मुआयना करते और साक्ष्य जुटाते दिख रहे हैं। पुलिस टीम घर के अंदर और बाहर जांच कर रही है। एक तस्वीर में घटनास्थल को पीले टेप से घेरा गया है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए बरमसिया सहित अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles