Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नौकरी व सीएमपीएफ भुगतान के लिए मांगी थी घूस:सौंदा डी कोलियरी में तैनात सीसीएल का ओएस 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार


सीसीएल की बरका-सयाल क्षेत्र की सौंदा डी कोलियरी में तैनात ऑफिस सुपरिटेंडेंट (ओएस) अभय कुमार बक्शी को बुधवार को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने 20 हजार रु.रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके पति से अनुकंपा पर नौकरी और सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) की राशि के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने उन्हें भुरकुंडा स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए रखा। सेंट्रल सौंदा निवासी गंगाधर प्रधान की पत्नी रीना नायक सौंदा डी कोलियरी में कैटेगरी-1 कर्मचारी थीं। उनकी मृत्यु के बाद गंगाधर अनुकंपा पर नौकरी और सीएमपीएफ की राशि के भुगतान के लिए ओएस से संपर्क कर रहे थे। आरोप है कि इस काम के बदले बक्शी ने उनसे 20 हजार रुपए मांगे। परेशान होकर गंगाधर ने सीबीआई की एसीबी से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के तहत गंगाधर बुधवार को पैसे लेकर पीओ कार्यालय पहुंचे और बक्शी को रकम दे दी। इसके बाद उन्होंने बाहर आकर टीम को इसकी सूचना दी। इसी दौरान बक्शी रिश्वत की रकम बाइक की डिक्की में रखकर कार्यालय से आगे बढ़े, तभी पहले से तैनात सीबीआई टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से 20 हजार रुपए बरामद किए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles