Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनीं, ट्राई साइकिल दी:श्राद्ध कर्म का 7वां दिन : नेमरा पहुंचे सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोग, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक आवास नेमरा (रामगढ़) में अपनी मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के 7वें दिन संथाली रीति-रिवाजों के अनुरूप उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्में पूरी कीं। साथ ही उन्होंने राज्य के अलग-अलग स्थानों से आए लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से हाथों-हाथ आवेदन लिए और प्रशासनिक अधिकारियों को उनके निबटारे के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग लख्खी राम मांझी और सुखदेव साव की समस्याएं सुनकर तुरंत संज्ञान लिया और दोनों को अपने हाथों से ट्राई साइकिल प्रदान की। वहीं, नेमरा में दिनभर स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता, पूर्व सांसद, विधायक और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा। सभी ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। श्रद्धांजलि देनेवालों में विधायक प्रदीप यादव, जनार्दन पासवान, मंगल कालिंदी, बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद घूरन राम, शैलेंद्र महतो, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक समरी लाल और अपर्णा सेनगुप्ता आदि शामिल थे। वहीं, आईएएस और आईपीएस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles