Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाघों की संख्या बढ़कर 9 हुई:टाटा जू में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को दिया जन्म, 19 अक्टूबर तक शहरवासी सुझा सकेंगे नाम


टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो मादा व एक नर शावक हैं। इससे जू में बाघों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। पहली बार मां बनी सुनैना व पिता रुद्र के शावकों की जानकारी चिकित्सा निगरानी के बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने साझा की है। रुद्र को पहले नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से जमशेदपुर लाया गया था। प्रबंधन के अनुसार, एक मादा शावक को मां से अनजाने में हल्की चोट लग गई थी। पशु चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर घाव पर टांके लगाए। अब उसकी स्थिति में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। चोट लगने वाली मादा शावक का वजन 1.8 किलो जबकि नर शावक का वजन 2.9 किलो और दूसरी मादा का वजन 2.53 किलो दर्ज किया गया है। दोनों स्वस्थ और सक्रिय हैं। चयन समिति तीन सर्वश्रेष्ठ नाम चुनेगी : जू प्रबंधन ने 19 अक्टूबर तक व्हाट्सएप या संदेश के जरिए शहर के लोगों से तीनो‍ं शावकों का नाम मोबाइल नंबर 9438291637 पर भेजने की अपील की है। चयन समिति इनमें तीन सर्वश्रेष्ठ नाम चुनेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles