![]()
भास्कर न्यूज| नावकोठी प्रखंड के विभिन्न उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नवम, दशम और बारहवीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। कदाचार नहीं हुआ। सभी केंद्रों पर शिक्षकों ने कड़ी निगरानी रखी। विद्यार्थियों ने अनुशासन में परीक्षा दी। कार्यक्रम के अनुसार नवम और दशम की पहली पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई। बारहवीं विज्ञान संकाय की पहली पाली में भौतिकी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। कला संकाय की पहली पाली में दर्शनशास्त्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। बौधू सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि शंकर के अनुसार नवम के 268, दशम के 273, बारहवीं के 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि नवम के 207, दशम के 241, बारहवीं के 78 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। एपीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश झा के अनुसार नवम के 348, दशम के 268, बारहवीं के 240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पंडित ने बताया कि नवम के 290, दशम के 200, बारहवीं के 200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकहा ररिऔना के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार के अनुसार नवम के 135, दशम के 127, बारहवीं के 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर के प्रधानाध्यापक अभिषेक आनंद ने बताया कि नवम के 70, दशम के 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बारहवीं में विज्ञान संकाय के 38, कला संकाय के 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पहसारा की प्रधानाध्यापक पिंकी कुमारी के अनुसार नवम की 313, दशम की 304, बारहवीं की 120 छात्राओं ने परीक्षा दी। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डफरपुर पश्चिमी में नवम के 134, दशम के 92, बारहवीं के 37 विद्यार्थियों ने त्रैमासिक परीक्षा दी। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।


