Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल:2 जुलाई की रात हुई थी फायरिंग, हथियार-कारतूस बरामद


जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सोना और उसका भाई कृष्णा सोना शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली तथा घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया है। इसके अलावा जांच के दौरान दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। 2 जुलाई की रात हुई थी फायरिंग सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि यह घटना 2 जुलाई की रात कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई थी। फायरिंग की इस वारदात में संजय टांडी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली उनके जबड़े में लगी थी, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई थी। घटना के तुरंत बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। आपसी विवाद बना फायरिंग की वजह पुलिस जांच में यह सामने आया है कि फायरिंग का मुख्य कारण आपसी विवाद था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने संजय टांडी को निशाना बनाकर गोली चलाई थी। घटना के बाद कदमा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद विशेष टीम गठित कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर उनकी निशानदेही पर हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles