Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कन्या पूजन के लिए निकली 5 साल की बच्ची लापता:कई घरों में किया था भोजन, जहानाबाद पुलिस जुटी खोजबीन में


जहानाबाद शहर के राजा बाजार स्थित बाजार समिति इलाके से पांच साल की बच्ची स्वीटी कुमारी लापता हो गई है। बच्ची के घर नहीं लौटने से परिजन परेशान हैं। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कन्या पूजन में भोजन करने निकली थी बच्ची बच्ची के पिता पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि स्वीटी कन्या पूजन में भोजन करने के लिए घर से निकली थी। वह आसपास के कुछ घरों में कन्या पूजन में शामिल भी हुई, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिली है और बच्ची की तलाश की जा रही है। वह कहां गई और किन परिस्थितियों में लापता हुई, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। परिवार बच्ची की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles