Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कपाली में ब्राउन शुगर का बड़ा नेटवर्क बेनकाब:एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार, साढ़े 16 लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद


सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। एसपी निधि त्रिवेदी ने बताया कि कपाली ओपी पुलिस को बंधुगोड़ा बड़ा गाछ के पास एक किराए के मकान से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत साढ़े 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से अजगर, सिनी निवासी महाराज अली और आदित्यपुर निवासी शबनम परवीन को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में नशे के इस कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लंबे समय से कपाली और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े बड़े सप्लायरों और अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles