Top 5 This Week

Related Posts

करीम डंगाल में प्रचार के दौरान मारपीट, महिलाकर्मी के बेटे पर हमला

करीम डंगाल में प्रचार के दौरान मारपीट, महिलाकर्मी के बेटे पर हमला

आसनसोल.

वार्ड 80 के करीम डंगाल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट की घटना हुई. मामले में आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल की शिकायत पर हीरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान विवाद

जानकारी के अनुसार भाजपा की महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के संपर्क नंबर एकत्र कर रही थीं. इसी दौरान तृणमूल से जुड़े बताए जा रहे संजय ठाकुर के पुत्र प्रेम ठाकुर ने आपत्ति जताते हुए नंबर और तस्वीर हटाने को कहा. महिला कार्यकर्ता ने मौके पर ही जानकारी डिलीट कर दी, जिसके बाद स्थिति शांत हो गई.

घर लौटते ही मारपीट का आरोप

आरोप है कि बाद में महिला कार्यकर्ता के घर लौटने के बाद उनके पुत्र सूरज कुमार सिंह पर प्रेम ठाकुर और उसके साथियों ने हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद के बाद किया गया.

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

संजय ठाकुर ने बताया कि उनके पुत्र प्रेम ठाकुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. उनके अनुसार तस्वीर खींचे जाने को लेकर विवाद हुआ था और बहस के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की गई और उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया. उन्होंने कहा कि यह घटना तृणमूल नेताओं तापस बनर्जी और वार्ड संख्या 80 के पार्षद राकेश शर्मा के इशारे पर हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद जवाब दिया जाएगा और कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को प्रचार से रोकना गलत है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है और प्रशासन नजर बनाए हुए है.

The post करीम डंगाल में प्रचार के दौरान मारपीट, महिलाकर्मी के बेटे पर हमला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles