
मेदिनीनगर. चलों गांव की ओर कार्य कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बुधवार को चैनपुर प्रखंड के कंकारी, रजहारा,अदनिया, बसरिया चांदो, दोकरा, सोकरा गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता श्री तिवारी को बताया की गांव में पेयजल की समस्या गंभीर समस्या है. पेयजल के लिए बसरिया कला स्थित आयुष्मान भवन के पास जाना पड़ता है. गांव में विद्युतापूर्ति व्यवस्था भी लचर है. है. मुख्य सड़क से उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए करीब 200 फ़ीट ह्यूम पाइप लगाने की जरूरत है.तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि पलामू डीसी से मिलकर सभी समस्या का समाधान कराया जायेगा. मौके पर बसरिया के मुखिया नीतीश कुमार सिंह, शिव कुमार यादव, अशोक साह, अभय कुमार चौबे,गोरख चौबे, सुरेश चौबे, संजीत उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, उमेश सिंह, सुदामा सोनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
The post कांग्रेस प्रदेश सचिव ने गांवों का भ्रमण किया appeared first on Prabhat Khabar.

