Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांवरियों की सेवा के लिए पखरौनी में लगा शिविर:सांसद, विधायक सहित कई नेताओं ने किया उद्घाटन


मधुबनी के पखरौनी में कांवरियों की सेवा के लिए एक निशुल्क शिविर का उद्घाटन किया गया है। बोल बम सेवा समिति, बड़ा बाजार द्वारा आयोजित यह शिविर सावन की तीसरी सोमवारी पर जयनगर स्थित कमला नदी से जल भरकर कपिलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए है। शिविर का उद्घाटन रविवार शाम 5:30 बजे मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव, विधायक सुधांशु शेखर, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा और भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हरीभूषण ठाकुर बचौल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी सह महापौर प्रतिनिधि प्रशांत राय, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना और जदयू के वरिष्ठ नेता बचनू मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष पवन राउत के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कांवरियों के लिए निशुल्क भोजन, पेयजल और फल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है। यहां कांवरियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर रहिका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ये श्रद्धालु जयनगर स्थित कमला नदी से जल भरकर कांवर लेकर पैदल कपिलेश्वर स्थान तक की लंबी यात्रा करते हैं। कांवरियों को इस लंबी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से इस सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पहुंचे अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सांसद डॉ. अशोक यादव ने पत्रकारों से बातचीत में सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा करना धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सांसद ने आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles