Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में BJP का कैंडल मार्च:कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप, नेताओं के खिलाफ नारेबाजी, सार्वजनिक माफी की मांग


दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने विरोध प्रदर्शन किया। जमुई भाजयुमो ने शनिवार शाम अंबेडकर चौक से कांग्रेस भवन तक कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं के रवैये के खिलाफ नारेबाजी कैंडल मार्च भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विघु भूषण सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की और इसे राष्ट्रीय गीत तथा भारत माता का अपमान बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगी सार्वजनिक माफी विरोध मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का ऐसा व्यवहार देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और राष्ट्रीय गीत के प्रति इस तरह का रवैया स्वीकार्य नहीं है। केसरी ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। स्वतंत्रता दिवस पर संवेदनशील रहने की अपील भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर सभी राजनीतिक दलों को संवेदनशील रहना चाहिए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कैंडल मार्च में जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, सोनेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, साधना सिंह, संतोष सिंह, अजय पासवान, राकेश चौधरी, शिवेश पांडे, हिमांशु सिंह, हीरा गुप्ता, अभिषेक मोदी, कार्तिक वर्मा, प्रमोद पाल, ताहिर अंसारी, कपिल देव साहू, रवि कुमार, दिनेश मंडल, अभिषेक गुप्ता और विकास बरनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles