Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तारापुर में युवक से मारपीट, नाक की हड्डी टूटी:लोहे के पंच से हमले का आरोप; मायागंज रेफर, FIR दर्ज


तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पीड़ित युवक के पिता मो. आरजू ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मो. सोनू और मो. जाहिद उनके पुत्र मो. अनस को राजू साह के घर के समीप ले गए। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपियों ने अनस के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के पंच से अनस के चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। मारपीट के दौरान अनस बेहोश हो गया था। परिजनों ने घायल अनस को असरगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने मो. शमशेर पर घटना से एक दिन पहले धमकी देने और मो. बाबर पर आरोपियों को उकसाने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles