Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बौंसी पहुंचे डाक बम, कांवरिया पथ भक्तिमय:डीजे पर श्रद्धालु जमकर तिरके, सोमवार सुबह जलाभिषेक करेंगे


भागलपुर-हंसडीहा कांवरिया पथ पर सावन के तीसरे रविवार की देर रात भागलपुर से गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए डाक बमों का जत्था बौंसी पहुंचा। डाक बमों के आगमन से बौंसी का कांवरिया पथ भक्तिमय हो गया। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। डाक बमों की सेवा के लिए बौंसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजार के श्रद्धालु देर रात तक सड़क के दोनों किनारों पर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने डाक बमों को पानी, शरबत, फल, चाय, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। कई सेवा शिविरों में डाक बमों के लिए कुछ देर रुकने और विश्राम करने की भी व्यवस्था की गई थी। स्थानीय युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। जानकारी के अनुसार, सावन के तीसरे रविवार को भागलपुर के सीढ़ी घाट सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर डाक बम के रूप में बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए निकले थे। इन डाक बमों का लक्ष्य सोमवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में जल अर्पित करना है, जिसके लिए वे लगातार पैदल यात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। रविवार रात भागलपुर-हंसडीहा कांवरिया पथ पर डाक बमों की लंबी कतारें देखी गईं। बौंसी बाजार सहित आसपास के इलाकों में देर रात तक चहल-पहल रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार भी हजारों की संख्या में डाक बम बाबा बासुकीनाथ के लिए रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई थीं। वहीं, डाक बमों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles