Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बोकारो सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मो. सुल्तान और जोनल प्रभारी देवानंद राम ने कांशीराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कांशीराम के संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज को संगठित करने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके प्रयासों ने बहुजन समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों को आत्मसात करने, बहुजन समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles