Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

काउंटर के बाहर ब्लैकर बेखौफ:रिपोर्टर: 2 टिकट चाहिए…कितने में मिलेगा, ब्लैकर: 2 हजार वाले का 4 हजार रुपए लगेगा


बोला-लाइन में लगने से भी नहीं मिलेगा टिकट रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुरू होते ही जेएससीए स्टेडियम के आसपास टिकटों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई। टिकट लेने के लिए पहुंची भीड़ के बीच ब्लैकर खुलेआम ग्राहक तलाशते नजर आए। ग्राहक दिखा नहीं कि पूछते- ‘टिकट चाहिए क्या?’ ग्राहक के हां कहते ही शुरू हो जाती टिकट की कीमत पर सौदेबाजी। दैनिक भास्कर के हिडन कैमरे में कालाबाजारी का यह पूरा खेल कैद हुआ। टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन, रांची पुलिस और जेएससीए प्रबंधन ने विशेष निगरानी व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन स्टिंग के दौरान जिस जगह ब्लैकर टिकट बेच रहे थे, वहां पुलिस के जवान भी मौजूद थे। इसके बावजूद टिकटों की खरीद-फरोख्त चलती रही। भास्कर के हिडन कैमरे में टिकटों की कालाबाजारी का खेल… टिकट ब्लैकर: टिकट लेना है क्या, मिला या नहीं?
रिपोर्टर: हां, लेना है। आपके पास है क्या?
टिकट ब्लैकर : कितना चाहिए?
रिपोर्टर : दो टिकट चाहिए।
टिकट ब्लैकर : मिल जाएगा।
रिपोर्टर : कितना वाला है?
टिकट ब्लैकर : 2000 और 2500 वाला है।
रिपोर्टर : कितना देना होगा?
टिकट ब्लैकर : 2000 वाला टिकट 4000 और 2500 वाला 5000 रुपए लगेगा।
रिपोर्टर : थोड़ा कम कर दीजिए। लाइन में लगेंगे तो हमको तो मिल ही जाएगा।
टिकट ब्लैकर : नहीं, कम तो नहीं होगा। लाइन में लगिएगा, फिर भी आपको नहीं मिलेगा।
रिपोर्टर : कहां मिलेगा टिकट?
टिकट ब्लैकर : आइए मेरे साथ। (महिला ब्लैकर बगल की एक दुकान से दो टिकट लेकर आती है।)
टिकट ब्लैकर : लीजिए।
दूसरा ब्लैकर भी पहुंचा, 1600 का टिकट 3200 में देने की बात…
इसी बीच वहां मौजूद दूसरा टिकट ब्लैकर भी रिपोर्टर से बातचीत करने लगा।
ब्लैकर : टिकट चाहिए क्या?
रिपोर्टर: कितना वाला है?
ब्लैकर : कितना वाला चाहिए, सब मिल जाएगा।
रिपोर्टर : हमको तो 1600 वाला चाहिए।
टिकट ब्लैकर : कितना टिकट चाहिए?
रिपोर्टर : दो। कितना देना होगा।
टिकट ब्लैकर : 1600 वाले टिकट का 3200 रुपए लगेगा। उसके ऊपर वाला भी मेरे पास है।
रिपोर्टर : कुछ कम कर दीजिए।
ब्लैकर : 1600 का टिकट है। दो लड़का खड़ा किए थे, एक को 800 रुपए दिए। हम भी तो कमाएंगे।
फिर तीसरा ब्लैकर भी आया, बोला-टिकट का दाम कम नहीं होगा…
ब्लैकर : कितना टिकट चाहिए?
रिपोर्टर : दो ही चाहिए, लेकिन रेट ज्यादा बोल रहे हैं। डबल ले रहे हैं आपलोग।
ब्लैकर : रेट कम नहीं होगा।
रिपोर्टर : ठीक है, बताते हैं।
टिकट ब्लैकर : लेना होगा तो बोलिएगा। हम लोग यहीं आसपास में हैं। आ जाइएगा। कालाबाजारी की सूचना नहीं मिली
अभी टिकटों की कालाबाजारी को लेकर शिकायत नहीं मिली है। रांची पुलिस ने सिविल ड्रेस में जवानों को तैनात किया है। ये जवान टिकटों की कालाबाजारी करने वालों की निगरानी कर रहे हैं। कालाबाजारी करते हुए कोई पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -पारस राणा, सिटी एसपी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles