Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कार की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत

भास्कर न्यूज | दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में तीन जुलाई को चंद्रदीप के पास कार की टक्कर से घायल बाइक चालक 48 वर्षीय जप्पू मिर्धा की बुधवार को रांची से दुमका आने के क्रम में मौत हो गई। नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। रामगढ़ के खसिया गांव का जप्पू किसी काम से हंसडीहा आया था। चंद्रदीप गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। विरोध में लोगों ने एक घंटे के लिए मार्ग जाम किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। युवक को पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्वजन उसे धनबाद ले गए। यहां भी हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सक ने रांची के रिम्स रेफर कर दिया। पांच जुलाई को घरवाले उसे रांची ले गए। दो दिन तक इलाज चला। हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने मंगलवार शाम घरवालों से कहा कि अब युवक का बचना मुश्किल है। इलाज कराने से कोई फायदा नहीं है। घर ले जाएं। चिकित्सक के कहने पर रात को स्वजन जप्पू को घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद स्वजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles